भगवानपुरा में गढ़बोर पैदल यात्रियों हेतु भंडारे का शुभारंभ

भीलवाड़ा समाचार(लुहारिया) जगदीश चन्द्र 
मांडल उपखंड की भगवानपुरा पंचायत के सामुदायिक भवन में विशाल भंडारे का हुआ शुभारंभ ।
 भगवानपुरा में गढ़बोर चारभुजा नाथ पैदल यात्रियों के लिए हर वर्ष कीभांति इस वर्ष खाने- पीने और ठहरने की व्यवस्था के लिए विशाल भंडारेका आयोजन सामुदायिक भवन भगवानपुरा  में किया जा रहा है। वही कार्यक्रम संयोजक जीएसएस डायरेक्टर  दीपक सोनी ने बताया की भगवान श्री चारभुजा नाथ के आशीर्वाद से हर वर्ष की बातें इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते बुधवार को प्रातः काल इस भंडारे का शुभारंभ किया गया  ।भगवान चारभुजा नाथ की तस्वीर लगाकर आरती कर भंडारे की शुरुआत की गई इस अवसर पर ग्राम भगवानपुरा के लक्ष्मी लाल सोनी , लादू लाल सिंघवी , कमलेश सोमानी , जगदीश सोडाणी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गजानंद सोनी , राधेश्याम सोनी, ओम प्रकाश सोनी , कांग्रेस इकाई अध्यक्ष महावीर शर्मा  मंडल अध्यक्ष पुष्कर खटीक वार्ड पार्षद मांडल सुवाणा ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्याशी मनोज सोनी , दिलखुश सोनी, राजेश सोनी सोहन तेली समस्त कहीं ग्राम वासी मौजूद रहे।